आमस के नवगढ़ में पुलिस ने की छापेमारी, 250 लीटर डीजल जब्त

Updated:
विज्ञापन

आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ में शेरघाटी डीएसपी डॉ के रामदास के नेतृत्व में रविवार की रात पुलिस टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. इस दौरान 250 लीटर जब्त की गयी.

विज्ञापन

आमस. आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ में शेरघाटी डीएसपी डॉ के रामदास के नेतृत्व में रविवार की रात पुलिस टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल करीब 250 लीटर डीजल बरामद किया गया है, जबकि खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है.पुलिस से मिली सूचना के अनुसार नवगढ़ गांव के कुछ धंधेबाजों द्वारा जीटी रोड से आने जानेवाले ट्रकों से डीजल पेट्रोल निकालकर बेचने की शिकायत पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के बाद हड़कंप मच जाने की सूचना है.मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद ही यह कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन