पितृपक्ष मेला से पहले गया जी में तैयारी का जायजा, जर्जर सड़क-नाली और सफाई की समस्याएं सामने आईं

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विभिन्न कोषांग के सदस्य | Prabhat Khabar Network

गया जी में पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लिया गया, जिसमें सड़कों, नालियों की मरम्मत और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को गया जी के विभिन्न प्रमुख पिंडवेदियों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. साफ-सफाई कोषांग के सदस्य विकास कुमार, स्वच्छता एवं जल कोषांग के सदस्य धनंजय कुमार तथा बिजली कोषांग के सदस्य मोहन राय शर्मा ने चांद चौरा, भीम गया वेदी, ब्रह्म सरोवर, अक्षयवट, रुक्मिणी तालाब और ब्रह्मयोनि पर्वत स्थित सावित्री मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न कोषांग सदस्यों ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली. चांद चौरा मोड़ से मंगलागौरी जाने वाली जर्जर सड़क, मंगलागौरी गेट से भीम गया वेदी तक खराब गली व क्षतिग्रस्त नाली, माड़नपुर मोड़ की सड़क तथा अक्षयवट गेट के समीप सड़क के गड्ढे की मरम्मत की आवश्यकता सामने आयी.

सफाई व नाली मरम्मत पर जोर

वहीं अक्षयवट क्षेत्र में शौचालय की सफाई, अक्षयवट-ब्रह्मयोनि मार्ग की खुली नाली के स्लैब की मरम्मत और सावित्री मंदिर के समीप निर्माणाधीन शौचालय का कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया.

लाइट और पेयजल की होगी व्यवस्था

ब्रह्मयोनि की सीढ़ियों पर प्रकाश-पेयजल व्यवस्था तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित करने की जरूरत भी बतायी.

Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा ध्यान

कोषांग सदस्यों ने कहा कि संबंधित विभागों के समन्वय से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम तीर्थयात्रा मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन