बच्चा चोरी के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 7:28 PM
चाकंद थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव से एक युवक द्वारा गांव के एक तीन साल के बच्चे की चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बच्चा चोरी किये जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोपित युवक की जमकर धुनाई कर दी.
बेलागंज. चाकंद थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव से एक युवक द्वारा गांव के एक तीन साल के बच्चे को चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बच्चा चोरी किये जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोपित युवक की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने चाकंद थाने की पुलिस को आरोपित युवक को सौंप दिया. इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक अजनबी युवक नौगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को जबरन उठाकर अपने साथ ले जा रहा था. उसे रास्ते से आ रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने देखा और इसकी सूचना बच्चे के पिता सिंटू कुमार को दी. सूचना के बाद बच्चे के पिता और गांव के कुछ लोग बताये गये रास्ते पर दौड़े और उक्त अजनबी युवक के गोद से बच्चा को छीनकर उसकी धुनाई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना चाकंद थाने की पुलिस को दी. आरोपित को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक पर ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया गया है. युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बारा पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार ने थानाध्यक्ष से पुलिस गश्ती तेज करने का अनुरोध किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










