ePaper

प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन

Updated at : 19 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी में प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन किया गया. प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीडीओ डॉ उदय कुमार ने की.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी में प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन किया गया. प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीडीओ डॉ उदय कुमार ने की. मौके पर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस संबंध में प्रशिक्षक डॉ सैयद मुस्तफा कमाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 21, पेंटिंग में 11 व क्विज में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें पेंटिंग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरिया की छात्रा आकांक्षा निधि ने प्रथम एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोशनगंज की शिवाली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निबंध में जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी की छात्रा ममता कुमारी ने प्रथम व उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र अंशु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. क्विज में जगन्नाथ उच्च विद्यालय की छात्रा मांसी कुमारी एवं सुभाष कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र अभिषेक कुमार ने प्रथम जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र विकास कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्रों को 21 मार्च को हरिदास सेमिनरी स्कूल गया में होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना है. मौके पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बीपीआरओ निखिल राज, बीपीएम शिक्षा कौशल किशोर, केआरपी सुजाता कुमारी, चंद्रदीप चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन