गया स्टेशन पर डरा-सहमा मिला 11 साल का बच्चा, घरवालों की डांट से नाराज होकर घर से भागा; RPF ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

बच्चे के साथ आरपीएफ की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया रेलवे स्टेशन से 11 साल के एक डरे-सहमे बच्चे को रेस्क्यू किया है. घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर से भाग गया था.

विज्ञापन

Operation Nanhe Farishtey: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया रेलवे स्टेशन से 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया. आरपीएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट लाकर काउंसलिंग की और इसके बाद रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के केसवर्कर को सौंप दिया.

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास डरा-सहमा मिला बच्चा

आरपीएफ की टीम गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के मिडिल एफओबी के पास एक बच्चा डरा और सहमा हुआ मिला. पूछताछ में बच्चे ने अपनी उम्र 11 वर्ष बतायी. उसने बताया कि वह पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

घरवालों की डांट से नाराज होकर ट्रेन से पहुंचा गया

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बच्चे से गया स्टेशन पहुंचने के संबंध में जानकारी ली. बच्चे ने बताया कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह ट्रेन में बैठ गया और गया पहुंच गया. बच्चे की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ टीम ने तत्काल उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और आरपीएफ पोस्ट गया लाकर उसकी काउंसलिंग की.

चाइल्ड हेल्प डेस्क के केसवर्कर को सौंपा

आरपीएफ की ओर से रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को बच्चे के मिलने की सूचना दी गयी. काउंसलिंग के दौरान चाइल्ड हेल्प डेस्क के केसवर्कर आकाश कुमार आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. इसके बाद उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बच्चे को सकुशल और सुरक्षित आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए केसवर्कर आकाश कुमार को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन