गया जी : श्रीनगर में चमकी बांकेबाजार की निशा, सेपकटकरा नेशनल में डबल इवेंट का जीता स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन

ट्रॉफी के साथ निशा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी की होनहार छात्रा निशा कुमारी ने श्रीनगर में आयोजित सेपकटकरा सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में डबल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी जीत से विद्यालय और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी के बांकेबाजार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसावां खुर्द की प्रतिभावान छात्रा निशा कुमारी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित सेपकटकरा सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है. निशा की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

मेहनत और खेल कौशल

शिक्षकों ने बताया कि निशा ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और बेहतर खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. उसकी उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

शिक्षकों ने दी बधाई

निशा की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी नीतू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रसून कुमार प्रीतम, वरीय शिक्षक अखौरी कुंदन कुमार, कविता शर्मा, कुमारी प्रमिला टैगोर, प्रभा कुमारी, चंदन कुमार तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह कोच उज्जवल सिंह ने बधाई तथा निशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

उज्ज्वल भविष्य की कामना

शिक्षकों और खेल प्रेमी ग्रामीणों ने निशा की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन