Bihar News: गया के घुठिया पंचायत में चार जनवरी को जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, योजनाओं को पूरा करने में जुटे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अगले साल चार जनवरी को गया के घुठिया पंचायत में जाएंगे. जिसे लेकर पंचायत सरकार भवन व जीविका भवन की बिल्डिंग व रंग-रोगन का कार्य अतिरिक्त मजदूर लगा कर पूरा किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: गया जिले के नगर प्रखंड (चंदौती) की घुठिया पंचायत में चार जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है. सीएम के आगमन को देखते हुए घुठिया पंचायत के अंतर्गत आनेवाले गांवों में विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. इस संबंध में घुठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार ने बताया कि चार जनवरी को नगर प्रखंड की घुठिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन व जीविका भवन का उद्घाटन सीएम करेंगे. उद्घाटन को लेकर पहले से ही अधिकारी लगातार कामकाज की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम पूरे करने में जुटे अधिकारी

वहीं पंचायत सरकार भवन व जीविका भवन की बिल्डिंग व रंग-रोगन का कार्य अतिरिक्त मजदूर लगा कर पूरा किया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में चार जनवरी से पहले प्लास्टर के साथ-साथ रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया जायेगा. वहीं छोटी-छोटी समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है. घुठिया पंचायत के गुलजार बिगहा, कठौतियां सहित कई गांवों में विकास का काम पूरा किया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार ने बताया कि गांवों में नाली, गली, शौचालय, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने का काम अंतिम चरण में है.

साधुचक व दुर्वे गांव में बनेगा स्टेडियम

घुठिया पंचायत के साधुचक व दुर्वे गांव में स्टेडियम बनाने का काम जल्द शुरू होगा. इसके लिए शिलान्यास की तिथि भी जल्द तय की जायेगी. इधर सीएम के आगमन को लेकर लगातार गांवों में बैठक हो रही है. बैठक कर अधूरे कार्यों को पूरा करने में अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक जुटे हुए हैं. साधुचक व दुर्वे गांव में स्टेडियम बन जाने के बाद खेलकूद में काफी सुविधा मिलेगी. स्टेडियम बनाने के लिए कई साल से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी. इसकी योजना एक साल पहले बनायी गयी थी.

Also Read: Bihar News: मास्टर साहब स्कूल के समय में गये थे सब्जी लाने, तभी ACS एस सिद्धार्थ ने कर दिया वीडियो कॉल

क्या कहते हैं नगर बीडीओ

बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के आगमन से पहले पंचायत सरकार भवन व जीविका भवन बनकर तैयार हो जायेगा. आसपास के गांवों में अधूरी योजनाओं को भी पूरा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 50 से अधिक मजदूर लगाकर पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन के साथ-साथ गांवों में नाली, गली, शौचालय, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन