बोधगया दौरे पर आएंगे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, अलर्ट पर प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

महाबोधि मंदिर

Myanmar President: म्यांमार के राष्ट्रपति शनिवार को बोधगया पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर पूरे बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

Myanmar President: (बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

म्यांमार के राष्ट्रपति शनिवार को बोधगया पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर पूरे बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं और मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़कों तक विशेष निगरानी रखी जा रही है. सूचना के अनुसार म्यांमार के राष्ट्रपति बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा उनके बोधगया स्थित बर्मीज विहार बौद्ध मठ जाने की भी संभावना जतायी जा रही है.

गया एयरपोर्ट पर होगी हाईलेवल बैठक

बुधवार की दोपहर गया एयरपोर्ट पर म्यांमार से आये सुरक्षा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार म्यांमार के राष्ट्रपति विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे महाबोधि मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौट सकते हैं. हालांकि पहले उनके एक दिवसीय प्रवास की संभावना जतायी जा रही थी.

बैठक के बाद तय होगा प्रवास का कार्यक्रम

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बुधवार को एयरपोर्ट पर होने वाली बैठक के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि राष्ट्रपति बोधगया में रुकेंगे या शनिवार को ही वापस लौट जायेंगे. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही हैं. म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर और बोधगया की सड़कों को विशेष रूप से सजाया और साफ-सुथरा किया जा रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read: गया जंक्शन बनने जा रहा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, यात्रियों को जल्द मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन