गया जी : पुराना बैंक कर्ज है तो ध्यान दें, गुरुआ के 200 लोगों को लोक अदालत में समझौते का मौका

विज्ञापन

Punjab National Bank (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक गुरुआ शाखा के करीब 200 केसीसी और सीसी एनपीए खाताधारकों के लिए 12 सितंबर को शेरघाटी लोक अदालत में विशेष समझौता शिविर आयोजित किया जाएगा. गुरुआ प्रखंड के कई गांवों के डिफाल्टर खाताधारकों को बैंक की ओर से नोटिस भेजा गया है. बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से लोक अदालत में पहुंचकर रियायती दर पर बकाया ऋण का निपटारा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Gurua KCC Loan Settlement : गया जी जिले के पंजाब नेशनल बैंक की गुरुआ शाखा के करीब 200 केसीसी और सीसी खाताधारकों के एनपीए खातों का बैंक के गाइडलाइन के अनुसार बेस अमाउंट पर समझौता किया जाएगा. इसके लिए 12 सितंबर को शेरघाटी में आयोजित होने वाली लोक अदालत में विशेष समझौता शिविर लगाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
नोटीश | Prabhat Khabar Network
खाताधारकों को जारी की गई नोटिस

200 एनपीए खाताधारकों को भेजा गया नोटिस

पीएनबी गुरुआ में कार्यरत रिकवरी एजेंट बलजीत कुमार ने बताया कि गुरुआ प्रखंड के पकरी, बरमा, गुरुआ, अमीरगंज, श्रीराम बिगहा, बारा, गुलनी समेत दर्जनों गांवों के करीब 200 ऐसे ग्राहकों को नोटिस किया गया है, जिनके खाते एनपीए हो चुके हैं.

बैंक दे रहा बकाया ऋण निपटारे का अवसर

बैंक की ओर से संबंधित खाताधारकों को समझौता शिविर के माध्यम से अपने बकाया ऋण का निपटारा करने का अवसर दिया जा रहा है.

समझौता करने के लिए जारी है नोटिस

इस संबंध में वरीय शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि एनपीए खाताधारकों को लगातार नोटिस किया जा रहा है, ताकि वे लोक अदालत में पहुंचकर बैंक के साथ समझौता कर सकें.

Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

लोक अदालत में योजना का लाभ उठाने की अपील

उन्होंने सभी संबंधित ग्राहकों से अपील की है कि 12 सितंबर को शेरघाटी में आयोजित लोक अदालत के समझौता शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं और अपने पुराने ऋण खाते का निष्पादन कराएं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन