चार लीटर रोज की अनुमति, फिर 933 लीटर डीजल कैसे? गया नगर निगम में मामले की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम गया जी | Prabhat Khabar Network

गया नगर निगम के स्वच्छता सेक्शन में डीजल के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक अधिकारी पर लग्जरी वाहन में 933 लीटर डीजल की खपत का आरोप है, जो नियमों का उल्लंघन दर्शाता है. इस मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है.

विज्ञापन

Gaya Nagar Nigam Diesel Misuse : नगर निगम के स्वच्छता सेक्शन के समय के साथ तरह-तरह के कारनामा सामने आने लगा है, जहां पहले सेनेटरी पैड बॉक्स और बिना अनुमति के कर्मचारी रखने का मामला सामने आने के बाद अब वाहनों के दुरुपयोग के साथ डीजल का खुलमखुला दुरुपयोग का मामला सामने आया है जो वाहन के बिना हकदार वाले सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी की ओर से करके दिखाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अप्रैल माह में 933 लीटर डीजल की खपत और आंकड़े

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के अप्रैल माह से तेल के खपत की जानकारी अधिकारी की ओर से जुटायी गयी, तो सामने आया कि अप्रैल माह में उक्त अधिकारी ने 933 लीटर डीजल लक्जरी वाहन के उपयोग के लिए लिया गया है, और सामान्यतया इतना लीटर डीजल में 9330 किलोमीटर वाहन चलाया जायेगा.

जबकि निगम क्षेत्र का रेडियस लगभग 25 किमी में है और अवकाश दिवस में भी जोड़ा जाये, तो वाहन को हर दिन 311 किमी चलाया गया है तथा इसी तरह हालत आगे के भी माह में बनी हुई है.

नियमों की अनदेखी और व्यक्तिगत उपयोग के आरोप

निगम में वाहन उपयोग के समय किसी तरह के नियम का पालन नहीं किया गया और वाहन के हकदार नहीं रहने के बाद गाड़ियों को निगम खर्च पर उपलब्ध कराया गया तथा निगम सूत्र बताते हैं कि इसका उपयोग निगम काम के साथ खुद व परिजनों के काम के लिए भी किया गया, जिसे लेकर ड्राइवर की बात भी सामने आई है हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करती है.

महीनेवार डीजल खपत और किलोमीटर का विवरण

जारी आंकड़ों के अनुसार स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा वाहनों का उपयोग इस प्रकार किया गया है जिसमें अप्रैल में 933 लीटर (प्रतिदिन 311 किमी), मई में 380 लीटर (प्रतिदिन 126.6 किमी), जून में 270 लीटर (प्रतिदिन 90 किमी), जुलाई में 265 लीटर (प्रतिदिन 88.3 किमी) और 15 अगस्त तक 144 लीटर (प्रतिदिन 96 किमी) डीजल लिया गया है.

Also Read : गया जी : शादी का झांसा देकर वर्षों तक बनाता रहा संबंध, अब शादी से इनकार का आरोप; युवक गिरफ्तार

बोर्ड बैठक में मामला उठाने की चेतावनी और अधिकारियों के बयान

स्टेंडिंग कमेटी सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह का दुरुपयोग कतई नहीं बर्दाश्त किया जायेगा और बोर्ड व स्टैंडिंग की बैठक में इसे उठाया जायेगा, जबकि उपनगर आयुक्त शशिकांत ने प्रावधानों की जानकारी दी और मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने इसकी गहनता से जांच कराकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन