बोधगया पहुंचे सांसदों ने देखी जीविका दीदियों और पत्थरकट्टी की कला, पर्यटन सुविधाओं पर भी हुई चर्चा

विज्ञापन

सांसद को विष्णुचरण भेंट करते डीएम | Prabhat Khabar Network

देश के सांसदों ने बोधगया में जीविका दीदियों के हस्तशिल्प और पत्थरकट्टी की कलाकृतियों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी गहन चर्चा की.

विज्ञापन

Bodh Gaya MP Visit Tourism : बोधगया भ्रमण पर आये देश के सांसदों ने महाबोधि मंदिर सहित यहां की सांस्कृतिक धरोहरों, लोक-संस्कृति के साथ ही स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों को भी देखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जीविका दीदियों और कलाकारों के हस्तशिल्प उत्पादों की जानकारी

बोधगया के वेलकम होटल में सांसदों को देखने के लिए स्टॉल लगाये गये थे, जिनमें जीविका की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों के साथ ही पत्थरकट्टी के मूर्ति कलाकारों द्वारा निर्मित मूर्तियों व अन्य कलाकृतियों को भी देखा.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

सांसदों के लिए यहां खादी ग्रामोद्योग द्वारा तैयार की गयी सामग्री भी रखे गये थे, जिसे सांसदों ने देखा व उसके निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की.

विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना और आंतरिक बैठक

अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत यहां आये संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने सुबह विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद वापस बोधगया स्थित होटल में आंतरिक रूप से एक बैठक की.

बोधगया में बैठक में शामिल सांसद   | Prabhat Khabar Network
बोधगया में बैठक में शामिल सांसद   | Prabhat Khabar Network

पर्यटकीय सुविधाओं के विकास पर चर्चा और राजगीर के लिए प्रस्थान

हालांकि, बैठक के संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी है, फिर भी सूत्रों से जानकारी मिली है कि परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति का अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे सांसदों ने सुबह के नाश्ते के साथ बोधगया व बौद्ध स्थलों में पर्यटकीय सुविधा बहाल करने की दिशा में व आधारभूत संरचनाओं के विकास पर चर्चा की गयी.

सांसदों ने भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों का आदान-प्रदान किया व आने वाले दिनों में उपरोक्त क्षेत्रों में किये जाने वाले विकास कार्यों पर अपना मंतव्य भी प्रस्तुत करेंगे.

डीएम शशांक शुभंकर द्वारा सांसदों का सम्मान

डीएम शशांक शुभंकर ने सांसदों को विष्णुचरण व महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन