डुमरिया-पटना SH-69 के साथ नाली बनी, नहीं हुई जलनिकासी की व्यवस्था, अब मैगरा बस स्टैंड में हो रहा जलजमाव
मैगरा शिवमंदिर परिसर में जलजमाव | Prabhat Khabar Network
डुमरिया प्रखंड के मैगरा बस स्टैंड में नाली की खराब व्यवस्था के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है. बारिश के बाद गंदा पानी बस स्टैंड परिसर में फैल जाता है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. लोगों को दुर्गंध और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
डुमरिया प्रखंड के मैगरा बस स्टैंड में नाली के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या गंभीर हो गयी है. रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बस स्टैंड परिसर में नाली का गंदा पानी फैल गया. इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को गंदे पानी से होकर बसों में चढ़ने-उतरने के साथ-साथ आवागमन करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
बस स्टैंड में दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने और मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है. इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है.
स्थानीय दुकानदार ओम प्रकाश, अवधेश प्रजापति, मो. मोस्ताक मियां, मो. शब्बीर समेत अन्य लोगों ने बताया कि डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे-69 के निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया गया था. लेकिन नालियों से पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई. इसके कारण बारिश के बाद नाली का गंदा पानी बस स्टैंड परिसर में जमा हो जाता है.
दुकानदारों ने बताया कि डुमरिया और मैगरा क्षेत्र में नगर निकाय की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव और साफ-सफाई जैसी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है. कई बार अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाली के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने तथा बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए