'लोहार जाति का सर्टिफिकेट मिले नहीं तो आंदोलन करेंगे', गया जी में समाज की बैठक में हुआ निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गया के वागेश्वरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लोहार आदिवासी संघर्ष मंच की बैठक हुई. इसमें जिला सम्मेलन आयोजित करने और आरक्षण की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई.

विज्ञापन

वागेश्वरी मुहल्ला स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर के सभा भवन में लोहार आदिवासी संघर्ष मंच की आयोजित बैठक में जिला सम्मेलन के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की गया के गांधी मैदान में सम्मेलन करना चाहिए, ताकि 24 प्रखंड से लोग पहुंचे. सम्मेलन में समाज के आरक्षण, शैक्षणिक स्थिति, व्यवसाय की स्थिति एवं समाज के उत्थान के लिए सम्मेलन में रणनीति तैयार की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि आने वाला समय में पितृपक्ष मेला में संगठन की ओर से नींबू पानी का सिविल लगाकर तीर्थयात्रियों की सेवा की जायेगी. महामंत्री विगन विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे जो बच्चे पढ़ने वाले हैं उनका संगठन की ओर से सहयोग किया जाये ताकि उच्च शिक्षा की तैयारी कर सके.

मुन्ना विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि लोहार जाति को सरकार की ओर से लोहार का सर्टिफिकेट दिया जाये. मेरा 1914 का खतियान में लोहार है, इसलिए सरकार के खिलाफ हम लोग जिला सम्मेलन करके बिल्कुल लोहार का सर्टिफिकेट दो और नहीं तो आंदोलन करेंगे.

बैठक में लोहार आदिवासी संघर्ष मगध प्रमंडल अध्यक्ष दयानंद विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा सहित कई अन्य मौजूद थे. अगली बैठक 20 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन