डीजे-क्रॉकरी दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मानपुर बाजार कलाली रोड स्थित टावर गली में संचालित मनीष टेंट एंड क्रॉकरी नामक दुकान में असामाजिक तत्वों के द्वारा शुक्रवार की देर रात सेंधमारी कर लाखों रुपये के कीमती सामान चोरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर बाजार कलाली रोड स्थित टावर गली में संचालित मनीष टेंट एंड क्रॉकरी नामक दुकान में आसामाजिक तत्वों के द्वारा शुक्रवार की देर रात सेंधमारी कर लाखों रुपये के कीमती सामान चोरी कर लिये गये हैं. इस घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह दुकान खोलने के बाद हुई. इसके उपरांत स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली. दुकानदार शिवचरण लेन गवड़ीपर मोहल्ला का रहने वाले विरजू प्रसाद ने बताया कि दुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर आठ किलो वाट का स्टेबलाइजर, दो एम्प्लीफायर मशीन, एक मिक्सर मशीन, जिसका मूल्य लगभग 80 से 90 हजार रुपये है चोरी कर ली गयी. इधर, स्थानीय थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी फोन पर मिली थी. चोरी मामले की तहकीकात की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन