गया जी : कोंच में पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी, एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी; अधिकारियों से वार्ता विफल
अनशनकारी से वार्ता करते अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी के कोंच में पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है, वहीं एक अन्य अनशनकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा रही.
गया जी के कोंच प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को पांचवें दिन भी पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन जारी रही. किशोर कुमार का हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही है. दो दिन से समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे रामनरेश दास की हालत बिगड़ गयी. चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है.
बीईओ की प्रतिनियुक्ति रद्द करने व भ्रष्टाचार जांच की मांग पर अड़े अनशनकारी
जिला से आये पदाधिकारी के द्वारा की जा रही वार्ता विफल रही. बगैर नतीजा के पदाधिकारी वापस लौट गये. मालूम हो कि विगत पांच दिनों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा अभय कुमार रमण के नियम विरूद्ध प्रतिनियुक्ति को रद्द करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने को लेकर पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं.
एडीएम, एसडीओ और सिटी एसपी से वार्ता विफल
डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग के एडीएम अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी प्रवीण कुंदन, सिटी एसपी व बीडीओ चंदन कुमार अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे. पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग को छोड़कर सभी मांगों पर टीम गठन कर जांच करायी जायेगी.
अनशनकर्ता पहले प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग पूरा हो, तब जांच हो. पदाधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए और बेरंग लौट गये. अनशनकारियों ने अपना रणनीति बनाते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया. इसके तहत रात को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
अनशनकारी रामनरेश दास का बीपी हाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
वही अनशनकारियों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है. रामनरेश दास की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. ब्लड प्रेशर काफी हाई हो गया है.
Also Read : गया जी के युवक और उसके जीजा की दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से मौत, शव घर पहुंचते ही बिलख उठा पूरा परिवार
पूर्व जिला पार्षद व टिकारी जिला पार्षद समेत दर्जनों लोग अनशन में शामिल
आमरण अनशन में टिकारी जिला पार्षद सुरेश यादव, बंटी यादव, पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र आजाद, विनय शर्मा, दिलीप कुमार दिलेर, जगदीश यादव, रामबली पासवान, बृज मोहन पासवान, दुर्गा पासवान, जार्ज प्रथम समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए