गया जी के सरकारी अस्पतालों में सर्जरी की सुविधा बढ़ी, अब सिस्ट-अपैंडिक्स समेत 30 से अधिक तरह की सर्जरी की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

जेपीएन सदर हॉस्पिटल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के सरकारी अस्पतालों में अब 30 से अधिक तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है. जेपीएन सदर अस्पताल, प्रभावती और बोधगया सीएचसी में सिजेरियन, बंध्याकरण, सिस्ट, अपेंडिक्स जैसी सर्जरी की जा रही हैं. यह सुविधा आमजन के लिए बड़ी राहत है.

विज्ञापन

Gaya Government Hospital : गया जी जिला में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं मिल रही हैं. शहर के जेपीएन सदर अस्पताल सहित प्रभावती व अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के लिए सिजेरियन सर्जरी व बंध्याकरण के अलावा सिस्ट, हाइड्रोसील, अपैंडिक्स व इस प्रकार की तीस से अधिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

जेपीएन सदर, प्रभावती और बोधगया सीएचसी में हुईं दर्जनों सर्जरी

पांच को आठ सितंबर में जेपीएन सदर हॉस्पिटल में एक सिजेरियन प्रसव व सात बंध्याकरण सर्जरी की गयी. एक सर्जरी बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गयी. प्रभावती अस्पताल में पांच सिजेरियन और चार बंध्याकरण किया गया.

बोधगया सहित कई प्रखंडों में सिजेरियन की सुविधा लगातार जारी

बोधगया सहित कई प्रखंडों में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि सर्जरी की संख्या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हो रही सर्जरी का किया जा रहा अनुश्रवण

जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि आमजन को आसानी से सर्जरी संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन