गया में आज खेलो इंडिया सेपकटकरां अस्मिता लीग का आगाज, मंत्री संतोष सुमन करेंगे शिरकत

Updated:
विज्ञापन

सेपक टकरा खेलती बच्चियों

गया के बांकेबाजार प्रखंड में आज खेलो इंडिया सेपकटकरां अस्मिता लीग 2026-27 का शुभारंभ हो रहा है. बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन और विधायक दीपा मांझी इस खास आयोजन के गवाह बनेंगे. यह लीग ग्रामीण और स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी.

विज्ञापन

गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड में आज एक खास आयोजन होने वाला है. परसावां खुर्द के बड़े स्कूल में खेलो इंडिया सेपकटकरां अस्मिता लीग 2026-27 का शुभारंभ होगा. कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन खास मेहमान के रूप में शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक दीपा मांझी भी रहेंगी मौजूद

कार्यक्रम में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपा मांझी खास मेहमान के रूप में शामिल होंगी. प्रतियोगिता का आयोजन परसावां खुर्द स्थित बड़े स्कूल और मिडिल स्कूल के कैंपस में सुबह 10 बजे से किया जायेगा.

प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी

खेलो इंडिया सेपकटकरां अस्मिता लीग को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों में भी उत्साह है. इसका मुख्य मकसद ग्रामीण और स्कूल के खिलाड़ियों को सेपकटकरां दिखाने का बढ़िया मौका देना है. इस खेल से नौजवानों को खेल में आगे बढ़ने, अनुशासन, टीम वर्क और मुकाबला करने की भावना सीखने का भी मौका मिलेगा.

शिक्षक और विद्यार्थी भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में सेपकटकरां एसोसिएशन के बड़े लोग, अलग-अलग स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और खेलप्रेमी मौजूद रहेंगे. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

जिले में सेपकटकरां को बढ़ावा देने की पहल

आयोजकों के अनुसार, जिले में सेपकटकरां खेल को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण है. प्रतियोगिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन