गया जी में चार घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन

चोरी का बिखरा समान व ग्रामीणों की भीड़

गुरुआ थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। नकद और लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरी की एक बड़ी घटना हुई. लालगढ़ गांव में चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया. चोर नकद रुपये, लाखों के जेवरात, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गये. एक ही रात चार घरों में चोरी होने से गांव के लोगों में डर का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नरेन्द्र, अवधबिहारी समेत चार घरों में चोरी

चोरों ने नरेन्द्र कुमार, अवधबिहारी सिंह, अरुण प्रसाद और संजय साव के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के कई स्थानों पर सूटकेस, कपड़े, कागजात और अन्य सामान बिखरा मिला. इसके बाद लोगों को चोरी की जानकारी हुई.

चोरी का बिखरा समान व ग्रामीणो की भींड | Prabhat Khabar Network
चोरी का बिखरा समान व ग्रामीणों की भीड़

घर में सोते रहे परिवार, चोरों ने कर दिया हाथ साफ

चोरी की घटना के दौरान सभी घरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे. सुबह जब ग्रामीणों ने बिखरे सामान को देखा तो चोरी का पता चला, और तब यह बात सामने आई कि परिवार सो रहे थे. इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी. ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि चोरों ने किसी तरह का नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया होगा. यह आशंका इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि चोरी के दौरान किसी भी परिवार को जरा भी आहट तक नहीं हुई. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सुबह बिखरा मिला सामान, ग्रामीणों में मची खलबली

सुबह घरों से बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने अलग-अलग स्थानों पर सूटकेस, कपड़े और कागजात समेत अन्य सामान बिखरा देखा. इसके बाद पीड़ित परिवारों को अपने-अपने घर में चोरी होने की जानकारी मिली. एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

चोरी का बिखरा समान व ग्रामीणो की भींड | Prabhat Khabar Network

चोरी का बिखरा समान व ग्रामीणो की भींड

सूचना मिलते ही जांच में जुटी गुरुआ पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ पुलिस दल-बल के साथ लालगढ़ गांव पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

जल्द होगा चोरी की घटना का खुलासा

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से ज़रूरी सबूत इकट्ठा कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा और चोरों को पकड़ा जाएगा.

कैमूर पर्यटन: झरनों, जंगलों और प्राचीन धरोहरों से सजा बिहार का अनदेखा खजाना, जानें क्या है खास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन