गया जी : मानपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या मामले में पति गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गया जी जिले में पत्नी की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शराब के नशे में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

Manpur Wife Murder Case : गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के वाराडीह गांव में पिछले नौ अगस्त की सुबह बंद मकान से 37 वर्षीय मृत महिला फेंकनी देवी का पुलिस ने शव बरामद किया था. वहीं, खून से लथपथ उसके पति मनोज विंद को भी मूर्छित हालत में पाया गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक के बेटे के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

इस हत्या मामले में मृतका के बड़े बेटे नीतीश कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें पति मनोज विंद को नामजद आरोपी बनाया गया था. घटना के बाद से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी.

पुलिस अभिरक्षा में उपचार और न्यायालय में पेशी

उधर, जख्मी व्यक्ति का उपचार पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा था. स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस ने हत्या के विभिन्न बिंदुओं पर उससे पूछताछ की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर हत्या के मामले में आरोपी मानते हुए उसे जेल भेज दिया गया.

पति ने पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म

थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पति ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार कर ली है और इसके पीछे का कारण भी बताया है. शराब के नशे में इस पूरी घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है.

Also Read : बिहारशरीफ : हिलसा में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

परिवार की स्थिति और शराब के नशे में कांड

गौरतलब है कि मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बेटों के साथ एक विवाहिता बेटी को छोड़ गई है. प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी मनोज विंद ने शराब के नशे में पूरी घटना को अंजाम दिया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन