गया जी : फतेहपुर में घर पर पथराव, सीसीटीवी का तार काटने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
गया जी के फतेहपुर में दो पक्षों के बीच घर पर पथराव और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. एक पक्ष की महिला ने सीसीटीवी तार काटने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Fatehpur Stone Pelting Case Gaya (अरविंद कुमार) : गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरीचट्टी पंचायत अंतर्गत कमरा दोनेया गांव में घर पर पथराव और गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
आपके शहर में
सोनी खातून द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप
एक पक्ष की सोनी खातून ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे कुछ नामजद लोगों ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और ईंट-पत्थर से घर पर पथराव किया, जिससे घर का सीमेंट का करकट क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर परिवार के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए ललकार रहे थे.
अगले दिन सुबह धमकी देने की घटना
सोनी खातून ने आगे बताया कि शनिवार की सुबह जब उनके पति आलमगीर शाह दुकान पर जाने लगे, तो उनके साथ रास्ते में गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार काफी भयभीत है.
Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा
दूसरे पक्ष के आरोप और दोनों तरफ से शिकायत
वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ भी गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है.
थाना प्रभारी का बयान और पुलिस जांच
इधर, फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम मामले की छानबीन के लिए मौके पर गई थी. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर फतेहपुर थाना में पूर्व से केस दर्ज है और वर्तमान घटना की भी गहन जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए