गया जी : गुरुआ में बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोग, तीन लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन

पावर ग्रीड की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

Gurua Electricity Theft : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया है. अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वाले पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिन पर कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Gurua Electricity Theft : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया. कनीय विद्युत अभियंता राम कृष्ण मणि के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वाले पांच लोगों को पकड़ा और उन पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाने में लिखित शिकायत दर्ज

मामले को लेकर स्थानीय थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कनीय विद्युत अभियंता श्री मणि ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है.

विभिन्न गांवों में पकड़े गए उपभोक्ता

कनीय विद्युत अभियंता श्री मणि ने बताया कि दुब्बा पंचायत के इस्माइलपुर गांव में मो. इरफान खान, मो. साम्सुल्लाह खान और केसर खातून पर जुर्माना लगाया गया है. वहीं, रामनगर गांव के संजय कुमार यादव तथा भूरहा गली निवासी संजू रविदास (सानु टेलर) पर भी अवैध रूप से बिजली चोरी को लेकर जुर्माना लगाया गया है.

Also Read : नालंदा: सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत, स्कूल में शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

कुल जुर्माना राशि और आर्थिक दंड

विभाग द्वारा पकड़े गए सभी पांचों मामलों में कुल जुर्माना राशि लगभग तीन लाख रुपये तय की गई है, जिसे संबंधित उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा.

पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई

बिजली विभाग की लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन