गयाजी के 14 केंद्रों पर होमगार्ड क्लर्क भर्ती परीक्षा आज, 7,152 अभ्यर्थी होंगे शामिल, देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री

सांकेतिक तस्वीर
Home Guard Clerk Exam: जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Home Guard Clerk Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को आयोजित की जाएगी. जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा जरूरी
आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा
अधिनायक लिपिक पद के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एक ही पाली में होगी. परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. परीक्षा के दौरान आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके.
परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी
आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है. परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद केंद्राधीक्षकों को वीडियोग्राफी की रिकॉर्डिंग की सीडी आयोग को उपलब्ध करानी होगी. इसके साथ ही परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन भी उसी दिन आयोग को भेजना अनिवार्य किया गया है.
डीएम बने मुख्य संयोजक तो एडीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी.
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को मुख्य संयोजक बनाया गया है. वहीं अपर समाहर्ता (एडीएम) पारितोष कुमार को सहायक संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी केंद्राधीक्षकों को आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
इन 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
- अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल रोड
- टी मॉडल इंटर स्कूल, जीबी रोड
- महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड
- प्लस टू हरिदास सेमिनरी, गया
- प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल, बोधगया
- प्लस टू हाईस्कूल, चंदौती
- प्लस टू कासमी हाईस्कूल, गया
- प्लस टू हाईस्कूल, रसूलपुर
- प्लस टू हाईस्कूल, बोधगया
- राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय, रमना
- रामरुचि बालिका इंटर स्कूल, गया
- अनुग्रह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गया
- उर्कमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरी कन्या
- प्लस टू गया हाईस्कूल, न्यू करीमगंज
अभ्यर्थियों से प्रशासन की अपील
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है.
गयाजी में आज परीक्षा को लेकर रहेगा हाई अलर्ट
गयाजी में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट रखा है. 7,152 अभ्यर्थियों की परीक्षा को देखते हुए गया जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सतर्क नजर आ रहा है.
Also Read: गयाजी में 7 मदरसों और 6 संस्कृत स्कूलों की होगी जांच, शिक्षा विभाग ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










