बाइक के धक्के से युवती की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टिकारी की घटना
विज्ञापन
टिकारी की घटना
टिकारी़
टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाव गांव के पास बाइक के धक्के से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए टिकारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए गया भेजा गया. घटना शुक्रवार की देर रात की है. जानकारी के मुताबिक, लाव ग्राम स्थित टांड़ पर के समीप गांव की कुछ महिलाएं घर से बाहर निकली थीं. इस दौरान सामने से आ रहे तेज गति बाइक चालक ने महिलाओं के समूह को सामने से टक्कर मार दी. इस घटना में जहां एक युवती की मौत हो गयी, वहीं युवती की मां, बहन व एक भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाइक चालक बगल के गांव सोवाल का रहनेवाला बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, एसआइ संजय कुमार, विवेक कुमार समेत अन्य पुलिस बल पहुंचे व मामले की तहकीकात में जुटे हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन