चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो हो सकता है बड़ा हादसा, गया जी में RPF-GRP ने लोगों को किया जागरूक
लोगों को जागरूक करते हुए आरपीएफ-जीआरपी की टीम | Prabhat Khabar Network
गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों और आम लोगों के लिए एक जन जागरूकता अभियान चलाया. इसमें चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने और अनजान व्यक्ति के दिए खाने-पीने से बचने की सलाह दी गई.
Gaya Railway Safety Awareness : आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके दौरान रेल यात्रियों और आम लोगों को रेलवे सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई.
आपके शहर में
चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने की अपील
अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि चलती ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंके क्योंकि ऐसा करने से यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है और जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है, जिससे बचने के लिए सख्त हिदायत दी गई.
नशीले पदार्थों और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह
लोगों को यह भी बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के दिए हुए खाद्य पदार्थ या पेय का सेवन नहीं करें क्योंकि नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों के सामान चोरी करने की घटनाएं हो सकती हैं, और यात्रियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ या रेल पुलिस को देने की सलाह दी गई.
अधिकारियों के बयान और रेल सुरक्षा के निर्देश
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को नियमों की जानकारी देना है.
उन्होंने कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना गंभीर अपराध है.
रेल नियमों का पालन करने की अपील
अभियान के अंत में लोगों से रेलवे नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई ताकि सभी की रेल यात्रा सुरक्षित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए