Gaya: रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नागपुर से 38 लैपटॉप चोरी करने वाले दो आरोपी धराये
Gaya: महाराष्ट्र पुलिस गया से पवन कुमार और अनिता सिन्हा को अपने साथ लेकर गई है. इन दोनों पर आरोप है कि एक दुकान से इन्होंने 38 लैपटॉप चोरी की और फरार हो गये.
Gaya: महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर दो आरोपियों को अरेस्ट किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहनेवाले पवन कुमार और अनिता सिन्हा के रूप में हुई है. गिरफ्तार करने के बाद रेल पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस गया पहुंच कर दोनों आरोपी से पूछताछ करते हुए अपने साथ लेकर चली गयी.
इस संबंध में नागपुर थाने के सब इंस्पेक्टर दीपक पवार ने बताया कि नागपुर के लक्ष्मीपुर नगर में एक लैपटॉप दुकान से दोनों आरोपियों ने 38 लैपटॉप चोरी की और फरार हो गये. इनके विरुद्ध में लैपटॉप दुकान के दुकानदार अजय कुमार ने 21 अक्तूबर को एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी थी. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ व गया रेल पुलिस की टीम के सहयोग से दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया गया.
क्या था मामला?
नागपुर में दिल्ली के रहनेवाले दोनों आरोपितों पवन कुमार व अनिता सिन्हा द्वारा एक कंपनी खोली गयी थी. उन्होंने किराये पर एक मकान लिया था. उस मकान में एक इंस्टीट्यूट बनाया. इसके बाद इंस्टीट्यूट के नाम पर मकान मालिक के सहयोग से एक दुकान में लैपटॉप खरीदने की बात कही गयी. इसके बाद उधार के नाम पर 38 लैपटॉप खरीदे. दो दिनों में पैसे देने की बात कही गयी थी. लेकिन, दो दिनों के अंदर दोनों 38 लैपटॉप लेकर फरार हो गये. इसके बाद दुकानदार ने नागपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
दोनों दिल्ली से पुरी जा रहे थे
नागपुर थाने के सब इंस्पेक्टर दीपक पवार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लैपटॉप चोरी करनेवाले दोनों आरोपी दिल्ली से पुरी जा रहे थे. इसके बाद रेल पुलिस को सूचना दी गई. फिर आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, रेल पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अन्य जवानों के सहयोग से नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को नागपुर ले जा रहे हैं. आगे की कार्रवाई नागपुर थाने से की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: PM Modi: जमुई के इस गांव में 15 नवंबर को तीसरी बार आ रहे पीएम मोदी, जानें इस बार क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










