PM Modi: जमुई के इस गांव में 15 नवंबर को तीसरी बार आ रहे पीएम मोदी, जानें इस बार क्या है खास

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Nov 2024 7:57 PM

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई से धरती से बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लॉन्च करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार आ रहे हैं. बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी जमुई की धरती से आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लॉन्च करेंगे. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. पीएम इस दौरान दो घंटे तक जमुई में रहेंगे और कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. बल्लोपुर गांव स्थित सभा स्थल से पीएम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और जनजाति अनुसंधान संस्थान का भी उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएम बिरसा मुंडा के नाम पर डेढ़ सौ रुपये का चांदी का सिक्का और डाक टिकट लॉन्च करेंगे. पीएम इस दौरान 6640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा पीएम जनजातीय सामुदायिक जीवन के गुणवत्ता में सुधार पर केंद्रित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

तीसरी बार आयेंगे पीएम मोदी

पहली बार अप्रैल 2019 में पीएम मोदी बल्लोपुर गांव में आए थे. इसके बाद अप्रैल 2024 में उनका यहां आना हुआ था. अब फिर लगभग 6 महीने के बाद तीसरी बार पीएम मोदी बल्लोपुर गांव में शुक्रवार को आने वाले हैं. इस वजह से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं. पीएम मोदी देवघर से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जमुई पहुंचेंगे. यहां पहुंचकर सबसे पहले पीएम जनजातीय समुदाय द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को देखेंगे. इसके बाद वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी दौरान सभी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इसका लोकार्पण करेंगे.

जुएल ओराम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बताया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जमुई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई का दौरा करेंगे. यह भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होगा. केंद्र सरकार ने जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास को लेकर धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के माध्यम से 17 मंत्रालयों के द्वारा आदिवासी समाज को बिजली, मकान, सड़क जैसी नागरिक सुविधाएं व सेवाएं प्रदान की जायेंगी. इसके अलावा, शिक्षा, कौशल विकास और कृषि के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की शुरुआत की जायेगी. समारोह के माध्यम से पीएम मोदी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत बनाये गये 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भाग लेंगे. इसी योजना के तहत दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को बढ़ाने के लिए 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 30 अतिरिक्त एमएमयू का शुभारंभ किया जायेगा. समारोह में पीएम 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 300 वन धन विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे.”

कौन-कौन होंगे शामिल

इस समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान समेत कई कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थिति रहेंगे. जुएल ओराम ने बताया कि कार्यक्रम को दो-तरफा वीडियो कनेक्टिविटी के साथ 100 प्रमुख जिलों में लाइव प्रसारित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: ‘हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी रील बनाएंगी’, कन्हैया कुमार ने देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन