गया में थानेदार सस्पेंड, जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Gaya Police

आईजी विकास वैभव की तस्वीर

Gaya Police: पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंच थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya Police: (रोशन कुमार) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंच थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई. वहीं, मामले को लेकर थानाध्यक्ष को भी भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई है.

आईजी विकास वैभव के पास पहुंची थी शिकायत

दरअसल, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक छात्रा की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. कोंच थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार को जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, थाना स्तर पर लापरवाही को लेकर थानाध्यक्ष को भी सख्त चेतावनी दी गई है.

छात्रा ने लगाया मोबाइल और चाभी वापस नहीं करने का आरोप

आवेदिका शानू कुमारी ने आईजी विकास वैभव को आवेदन देकर आरोप लगाया कि कोंच थाना कांड संख्या-67/26 के अनुसंधानकर्ता दारोगा मनोज कुमार उनके दुकान की चाभी और मोबाइल फोन वापस नहीं कर रहे थे. जबकि दोनों सामान जब्ती सूची में शामिल भी नहीं थे.

पैसे मांगने का भी लगा गंभीर आरोप

शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि कई बार सामान मांगने के बावजूद दारोगा द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी. आवेदिका ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा पास करने पर मिली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि में से मजबूरीवश 20 हजार रुपये भी देने पड़े थे.

पिता जेल में बेटी पर परिवार की जिम्मेदारी

आवेदिका ने बताया कि उनके पिता पिछले ढाई महीने से जेल में बंद हैं, जिसके कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर है. मोबाइल नहीं मिलने से उनकी ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. छात्रा ने मामले की जांच कर सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई थी.

जांच में खुली दारोगा की बड़ी लापरवाही

आईजी कार्यालय के निर्देश पर टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई. जांच में यह तथ्य सामने आया कि दारोगा मनोज कुमार ने अभियोग से संबंधित दो मोबाइल फोन और दुकान की चाभी को विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन किए बिना अपने पास रखा था. इसकी जानकारी न तो जब्ती सूची में दी गई और न ही न्यायालय को सूचित किया गया.

दो महीने तक बिना आदेश रखे गए सामान

जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित सामग्री को दो महीने से अधिक समय तक बिना किसी वैध आदेश या कानूनी प्रक्रिया के रखा गया. इससे विभागीय कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और अनुसंधान प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए.

आचरण संदिग्ध और अनुशासनहीन पाया गया

मोबाइल और चाभी वापस करने के एवज में अवैध राशि मांगने के आरोप की जांच के बाद अनुसंधानकर्ता का आचरण संदिग्ध और अनुशासनहीन पाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी विकास वैभव ने दारोगा मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया.

गया पुलिस केंद्र बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान दारोगा मनोज कुमार का मुख्यालय पुलिस केंद्र, गया निर्धारित किया गया है. साथ ही संबंधित कांड की जांच दूसरे पदाधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके.

थानाध्यक्ष को भी मिली सख्त चेतावनी

जांच रिपोर्ट में थाना स्तर पर जब्त वस्तुओं के रख-रखाव में लापरवाही सामने आई. इसके बाद कोंच थानाध्यक्ष को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई और निर्देश दिया गया कि बिना विधिवत जब्ती सूची तैयार किए किसी भी वस्तु को थाना में नहीं रखा जाएगा.

आईजी बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, कर्तव्यहीनता और मनमानी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. आम लोगों का विश्वास बनाए रखने और निष्पक्ष अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: गर्मी छुट्टी मनाने गया था परिवार इधर, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, झारखंड पुलिस के हवलदार के घर भीषण चोरी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन