गर्मी छुट्टी मनाने गया था परिवार इधर, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, झारखंड पुलिस के हवलदार के घर भीषण चोरी
चोरी के बाद घर की हालत
जिले के गुरारू प्रखंड स्थित शंकर बिगहा के बगडीहा मोड़ पर झारखंड पुलिस के एक हवलदार के घर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है.
Gaya News: (सुमित कुमार) जिले के गुरारू बाजार स्थित बगड़िहा मोड़ के पास जीविका ऑफिस कॉलोनी में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. झारखंड पुलिस के हवलदार संतोष कुमार सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
आपके शहर में
परिवार छुट्टी में गया था मायके
बताया गया कि हवलदार रन्तोष कुमार सिंह झारखंड के हंटरगंज थाना में पदस्थापित हैं. उनकी पत्नी सोनी देवी बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टी में करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके नवीनगर गई हुई थीं, जबकि संतोष सिंह ड्यूटी पर थे. इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया.
मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी को भी तोड़ डाला. घर में रखे सामान को बिखेरते हुए चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.
भाई को शक हुआ तो खुला चोरी का राज
घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब हवलदार के भाई मंतोष सिंह ने देखा कि घर का दूसरा दरवाजा बाहर से बंद है. शक होने पर उन्होंने घर की जांच की, जहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरे की अलमारी क्षतिग्रस्त पड़ी थी.
8 लाख के गहने और नकदी चोरी
मंतोष सिंह ने बताया कि चोर गोदरेज में रखे करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 52 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया.
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर गुरारू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान करने में जुटी है.
कॉलोनी में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
मंतोष सिंह ने कहा कि इस कॉलोनी में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सात से आठ घरों में चोरी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है.
Also Read: गया के सिंदुआरी पुल के पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए