Gaya News: बालू घाट पर कामकाज ठप, मर्डर से दहशत में कर्मचारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Oct 2024 7:13 PM
Gaya News: बरसात समाप्ति के बाद बालू खनन कार्य को जारी करने का गुरुवार से खनन विभाग का निर्देश था. बालू खनन को लेकर नदी किनारे रास्ते का निर्माण किया जा रहा था तभी बुधवार की दोपहर कुछ बालू माफिया उस रास्ते को लेकर विरोध करने लगे और धमकी देते हुए चले गये थे.
Gaya News: गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित शादीपुर बालू घाट (मेसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) नामक कंपनी के मुंशी पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार बालू माफियाओं ने अंधाधुंध गोलीबारी की और कंपनी के मुंशी 30 वर्षीय सुजय यादव को गोलियां से छलनी कर दिया. उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना स्थल पर देर रात एसएसपी आशीष भारती एवं एडिशनल एसपी अनवर जावेद पहुंचे और मामले की तहकीकात कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया.

सभी अपराधी चल रहे फरार
घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी सभी अपराधी फरार चल रहे हैं. इधर, गुरुवार की अहले सुबह डीएम डॉ त्यागराजन के निर्देशन पर मेडिकल कॉलेज में बोर्ड गठन कर लगभग दो बजे रात में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इसका अंतिम संस्कार पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार की दोपहर विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया. गौरतलब है कि फल्गु नदी के पूर्वी तट पर शादीपुर बालू घाट से बालू निकालने के सरकारी टेंडर के बाद मारुति ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड काम कर रही थी.

CCTV में कैद हो गई कहानी
बरसात समाप्ति के बाद बालू खनन कार्य को जारी करने का गुरुवार से खनन विभाग का निर्देश था. बालू खनन को लेकर नदी किनारे रास्ते का निर्माण किया जा रहा था तभी बुधवार की दोपहर कुछ बालू माफिया उस रास्ते को लेकर विरोध करने लगे और धमकी देते हुए चले गये थे. देर शाम कई बाइक पर सवार बदमाश आये और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर मुंशी सुजय यादव को गोलियों से छलनी कर दिया. इधर घटना के बाद मृतक सुजय यादव के पिता (ग्राम शादीपुर निवासी ) बासुदेव यादव ने गांव के ही रहने वाले सोनू सिंह, पन्नू सिंह ,पवन सिंह व गौतम सिंह को नामजद आरोपित बनाया है. इस घटना की पूरी कहानी बालू घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी.
नामजद आरोपितों का बालू चोरी पुराना रिश्ता
स्थानीय पुलिस ने बताया कि सभी नामजद आरोपितों का बालू घाट से हथियार के बल पर बालू चोरी का पुराना रिश्ता है. इससे अकूत संपत्ति भी अर्जित कर रखी है. पहले से आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और कई मामलों में जेल भी जा चुका है. कुछ आरोपित खिजरसराय थाना पुलिस पर नागरियावां गांव में जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने के मामले में जेल से छूटकर वापस आये थे.
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: राज योग में 20 को मनेगा करवाचौथ का त्योहार, बाजार में उमड़ रही भीड़, जानें शुभ मुहूर्त
पटना SSP का एक्शन, 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, शिक्षा माफिया से जुड़ा है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










