Gaya News : उचिरवां गांव में आहर में डूबने से वृद्धि की मौत
Gaya News : प्रखंड के उचिरवां गांव स्थित आहार में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी 70 वर्षीय दयाल यादव के रूप में हुई है.
शेरघाटी. प्रखंड के उचिरवां गांव स्थित आहार में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी 70 वर्षीय दयाल यादव के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. चितापकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति गुरुवार की सुबह आहार की ओर शौच के लिए निकला था. अंदेशा है कि पैर फिसल जाने से आहर में डूब कर मौत हो गयी है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गयी है. शेरघाटी बीडीओ स्नेहिल आनंद ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है. उन्होंने मृतक के आश्रितों को हर संभव सरकारी सहायता व मुआवजा का आश्वासन दिया है. इधर, वृद्धि दयाल यादव के अचानक आहार में डूबने से हुई मौत के बाद उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए