गया में ठनका से युवक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज, परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya News: मोहड़ा प्रखंड के दरियापुर पंचायत अंतर्गत अभयपुर टोला तहबल बिगहा गांव निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र राजकुमार यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से मुकेश पाण्डेय की रिपोर्ट)
गया के मोहड़ा प्रखंड के दरियापुर पंचायत अंतर्गत अभयपुर टोला तहबल बिगहा गांव निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र राजकुमार यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम गांव के श्मशान घाट पर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतरी थाना में दर्ज हुआ यूडी केस

घटना के संबंध में मृतक के भाई कौशलेन्द्र यादव ने अतरी थाना में लिखित आवेदन दिया. अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि आवेदन के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुका था युवक

आवेदन में बताया गया है कि राजकुमार यादव पशु चराने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जताई संवेदना

घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार, किशोर कुणाल एवं मनमोहन सुमन मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.दरियापुर पंचायत के मुखिया नरेश पंडित ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने बताया कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए परिवार को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है.

मुखिया ने दी कबीर अंत्येष्टि योजना की सहायता

मोहड़ा अंचलाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि वज्रपात से हुई मौत के मामले में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए यह सहायता उपलब्ध कराई गई है.

Also Read: बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का लुटुआ थाना में होगा सम्मान, तैयारियां शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन