बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का लुटुआ थाना में होगा सम्मान, तैयारियां शुरू

Updated:
विज्ञापन

लुटुआ थाना

Gaya News: लुटुआ थाना क्षेत्र के उन युवक-युवतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाल ही में बिहार पुलिस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Gaya News: बांकेबाजार से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
लुटुआ थाना क्षेत्र के उन युवक-युवतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाल ही में बिहार पुलिस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. लुटुआ थाना परिसर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम

लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा क्षेत्र के अन्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना है. कार्यक्रम को लेकर थाना स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर होगा सम्मान

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस सेवा में चयनित युवक-युवतियों ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. समारोह के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा स्रोत

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता समाज में सकारात्मक संदेश देती है. इससे अन्य विद्यार्थियों और युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. पुलिस सेवा में चयन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी होंगे शामिल

सम्मान समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा और उन्हें आगे बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

Also Read: गया के कुंवारा पहाड़ी से हथियार बरामदगी मामले में अज्ञात नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन