गया के कुंवारा पहाड़ी से हथियार बरामदगी मामले में अज्ञात नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya News: बांकेबाजार के नागोबार स्थित कुंवारा पहाड़ी से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Gaya News: बांकेबाजार से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
बांकेबाजार के नागोबार स्थित कुंवारा पहाड़ी से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान की गई थी.

कंपनी कमांडर के बयान पर दर्ज हुआ मामला

लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ नागोबार डी-215 के कंपनी कमांडर बासुमत्री के बयान पर लुटुआ थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बरामद हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है.

झाड़ियों में छिपाकर रखे गए थे हथियार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही थी. इसी दौरान नागोबार के कुंवारा पहाड़ी स्थित झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. सुरक्षाबलों ने तत्काल हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

नक्सली गतिविधियों की आशंका पर बढ़ी सतर्कता

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियार और कारतूस नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए थे. लगातार हो रही बरामदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं और अभियान को और तेज कर दिया गया है.

पहले भी बरामद हो चुका है आईईडी

गौरतलब है कि 19 मई को भी सुरक्षाबलों ने सिंघवा पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पांच किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया था. लगातार मिल रही सफलता को देखते हुए सुरक्षा बल क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं. लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और हथियारों के स्रोत तथा उनसे जुड़े लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: गया एयरपोर्ट पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन