Gaya News : नयी गोदाम-जीबी रोड में मंदिर के पास से स्कॉर्पियो की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : शहर में चोरों का गिरोह सक्रिय है. चोरों के द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम-जीबी रोड सब्जी मंडी मेन रोड पर मंदिर के समीप लगे स्कॉर्पियो की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

गया. शहर में चोरों का गिरोह सक्रिय है. चोरों के द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम-जीबी रोड सब्जी मंडी मेन रोड पर मंदिर के समीप लगे स्कॉर्पियो की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम-सब्जी मार्केट राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के रहनेवाले कुणाल देव सिंह के बयान पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित कुणाल देव सिंह ने कोतवाली थाने के दारोगा को बताया है कि नयी गोदाम-जीबी रोड सब्जी मंडी मेन रोड पर मंदिर के पास स्कॉर्पियो लगा कर सोने चले गये. करीब एक घंटा बाद बाहर निकले, तो देखा की उनका स्कॉर्पियो नहीं है. इधर, पीड़ित के बयान पर कोतवाली थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन