Gaya News : इमामगंज से गायब दो बच्चों को पुलिस ने जहानाबाद से किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : इमामगंज से गायब दो नाबालिग बच्चों को इमामगंज थाने की पुलिस ने जहानाबाद जिला पुलिस के सहयोग से रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज से गायब दो नाबालिग बच्चों को इमामगंज थाने की पुलिस ने जहानाबाद जिला पुलिस के सहयोग से रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले बच्चों के पिता द्वारा दो बच्चों के गायब होने का मामला दर्ज करवाया था. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दोनों बच्चों को ढूंढने में पुलिस जुट गयी थी. गायब बच्चों का सुराग जहानाबाद में लगा. सुराग मिलने के बाद इमामगंज और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इसके बाद जहानाबाद रेलवे स्टेशन से दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि बच्चों को बहला कर ले जा रहे युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान सारण जिले के मशरक के रहनेवाले मासूम अंसारी के रूप में की गयी है. कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. दोनों बच्चों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन