Gaya News : ड्राेन से 14 एकड़ में लगी अफीम की फसल चिह्नित, ट्रैक्टर से किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रैयत व वन विभाग की भूमि पर अफीम माफिया द्वारा लगातार अफीम की खेती की जा रही है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रैयत व वन विभाग की भूमि पर अफीम माफिया द्वारा लगातार अफीम की खेती की जा रही है. इसी सूचना को सत्यापित करते हुए वन विभाग, उत्पाद विभाग व स्थानीय थाना के सहयोग से अफीम के खेती को नष्ट किया गया है. इस संबंध में रेंजर कुलदीप चौहान ने बताया कि कचनार के जंगल में करीब 3.05 एकड़ रैयती भूमि पर लगायी गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. वहीं मल्हारी के जंगल में 6.28 एकड़ में वन विभाग की भूमि पर लगायी गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. वहीं कचनार के जंगल में 5.02 एकड़ रैयती भूमि पर लगाये गये वन विभाग व उत्पाद विभाग व स्थानीय थाना के सहयोग से ट्रैक्टर से अफीम की खेती को नष्ट किया गया. उन्होंने बताया कि कहीं भी अफीम की खेती को बचने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. मौके पर सिंटू कुमार, कुंदन कुमार, छकरबंधा थानाध्यक्ष, डुमरिया अंचल के अमीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन