Gaya News : जीटी रोड पर बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को दुर्घटना में रामपुर टोला गंगा बिगहा निवासी राजकुमार यादव की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को दुर्घटना में रामपुर टोला गंगा बिगहा निवासी राजकुमार यादव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव के समीप जीटी रोड पर मोटरसाइकिल की टक्कर से रामपुर टोला गंगा बिगहा निवासी किसान राजकुमार यादव (59) गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया था. बताया जाता है कि इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. पत्नी और बेटों का का रोते-रोते बुरा हाल है. छोटे पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि धान की खेती देखकर पिताजी जीटी रोड के किनारे से घर लौट रहे थे, तभी शेरघाटी से मदनपुर की ओर जा रही बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गई और कोमा में चले गये. इधर टक्कर मारने के बाद बाइक समेत सवार अमोद कुमार भी रोड पर गिर गया. इससे उसे भी गंभीर चोट आने की खबर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन