दादा की गोद में बैठ मासूम बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, गुजरात से गया पहुंचा शव तो रो पड़ा पूरा गांव

Updated:
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल परिजन

Gaya News: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में शनिवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब गुजरात में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र कुमार का शव गांव पहुंचा. शव देखते ही पत्नी और परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन

Gaya News: (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट) जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में शनिवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब गुजरात में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र कुमार का शव गांव पहुंचा. शव देखते ही पत्नी और परिजनों में चीख-पुकार मच गई. अंतिम संस्कार के दौरान दो वर्षीय मासूम शिवम ने दादा की गोद में बैठकर अपने पिता को मुखाग्नि दी, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत

मृतक की पहचान सिमारू पंचायत के नवाबचक गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार की सुबह वह गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

परिवार का सहारा था जितेंद्र

बताया जाता है कि जितेंद्र करीब दस वर्षों से गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. वह दो भाइयों में छोटा था और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाता था. उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था.

Also Read: बोधगया में आइसक्रीम बेचकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन