बोधगया में आइसक्रीम बेचकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
Gaya Accident News: जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक की मौत हो गई.
Gaya Accident News: (बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट) जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में आइसक्रीम बेचने वाले एक युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
गांव-गांव घूमकर बेचता था आइसक्रीम
मृतक की पहचान जानी बिगहा गांव निवासी काशी सिंह के पुत्र संतोष सिंह के रूप में की गई है. बताया गया कि संतोष सिंह रोजाना ठेले पर गांव-गांव घूमकर आइसक्रीम बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह दिनभर आइसक्रीम बेचकर घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान बोधगया थाना क्षेत्र के चपरी गांव के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
Also Read: इमामगंज और बाराचट्टी के युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एसडीओ ने सौंपा नियुक्ति पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए