गुरुआ में महारुद्र यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मंडप प्रवेश कार्यक्रम

मंडप प्रवेश कार्यक्रम
गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव स्थित यज्ञ स्थल पर आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. यज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ.
Gaya News: (डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव स्थित यज्ञ स्थल पर आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. यज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके साथ ही श्रद्धालुओं की परिक्रमा भी शुरू हो गई. सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.
वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ मंडप प्रवेश
मंडप प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा सीताराम दास जी महाराज, अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव तथा मंच संचालक रामचरित्र दास जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई.
श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा, मांगी सुख-समृद्धि
यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और जयघोष से यज्ञ स्थल गूंजता रहा.
सुबह से जुटी रही भक्तों की भीड़
यज्ञ स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ के कारण पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल देखने को मिला. श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आये.
प्रतिदिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
यज्ञ समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. यज्ञ स्थल पर पेयजल, बैठने और सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Also Read: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










