Gaya News : अगवा व्यापारी हुआ मुक्त, एक अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : अलीपुर मठियापर में किराना दुकान चलानेवाला एक व्यापारी के 22 वर्षीय बेटे को बाइक सवार कुछ हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मानपुर सूर्य पोखरा से अगवा कर लिया और डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग करने लगे.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मठियापर में किराना दुकान चलानेवाला एक व्यापारी के 22 वर्षीय बेटे को बाइक सवार कुछ हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मानपुर सूर्य पोखरा से अगवा कर लिया और डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग करने लगे. यह घटना गुरुवार की दोपहर की बताया जा रही है. इसके बाद अपराधियों ने 50 हजार नगद राशि देने पर रिहा करने की बात कही. इसके बाद निर्धारित जगह उसरी टोला बंशी बिगहा सुनसान जगह पर अगवा शुभम कुमार के पिता रंजीत कुमार जब 20 हजार लेकर पहुंचे तो बदमाशों ने पैसा रख लिया और उनके बेटे को रिहा कर बचे 30 हजार रुपये लाने की बात कही और शुभम की जगह पर रंजीत को बंधक बना लिया.

स्थानीय पुलिस ने घटना पर दिखायी गंभीरता

इधर बदमाशों के चंगुल से छूटने का बाद शुभम ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष पवन कुमार अपने सहयोगियों के साथ शुभम की निशानदेही पर छापेमारी की. इधर एक बदमाश 20 हजार रुपये के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. लेकिन, अन्य पांच बदमाश पुलिस वाहन देख भागने में सफल हो गये. लेकिन, सभी बदमाशों को चिह्नित कर किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बंशीबिगहा के बब्लू कुमार उर्फ भूताली उर्फ बिंदास को न्यायालय में पेश कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, मानपुर में कई गैंग इस तरह रंगदारी, फिरौती की मांग कर पैसाें की उगाही करने में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन