गया के झिकटिया गांव में मवेशी चोरों का आतंक, किसान की दुधारू गाय रातों-रात गायब, सुबह कटी मिली रस्सी

Updated:
विज्ञापन

संकेतिक तस्वीर

डुमरिया प्रखंड के झिकटिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की दुधारू गाय चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके के पशुपालकों और किसानों में भय और नाराजगी का माहौल है. पीड़ित किसान ने बताया कि गाय ही परिवार की आय का मुख्य सहारा थी. लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से मनोज मिश्रा) इमामगंज थाना क्षेत्र के इमामगंज-डुमरिया थाना सीमा पर स्थित झिकटिया गांव में बीती रात चोरों ने किसान मथुरा साव की दुधारू गाय चोरी कर ली. पीड़ित किसान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गाय घर के दरवाजे पर बंधी हुई थी. रात करीब 10 बजे वह गाय को चारा देने गए थे,तब गाय सुरक्षित थी. लेकिन सुबह दूध दुहने पहुंचे तो देखा कि गाय बांधने वाली रस्सी कटी हुई है और गाय गायब है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन गाय का कोई पता नहीं चल सका. किसान मथुरा साव ने बताया कि दुधारू गाय ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन थी. गाय चोरी होने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

गांव में बढ़ रही मवेशी चोरी की घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है. लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी गांव के दूध विक्रेता अभिषेक कुमार वर्मा उर्फ चुन्नू की दुधारू गाय चोरी हो गई थी. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मवेशी चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने की अपील की गई है, ताकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लगी रोक, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बढ़ी हलचल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन