Gaya News : आज से बंद हो जायेगी भूटान के लिए ड्रुक एयरवेज की हवाई सेवा, जानें इसकी वजह
गया एयरपोर्ट
Gaya News : आज से भूटान के लिए ड्रुक एयरवेज की हवाई सेवा बंद कर दी गयीहै. थाई एयर एशिया के विमानों का होगा परिचालन.
Gaya News : बोधगया के पर्यटन सीजन के मद्देनजर गया एयरपोर्ट के रास्ते आवाजाही कर रहे इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही अब थमने लगी है. इस कड़ी में गुरुवार को भूटान के पारो से बैंकॉक होते हुए गया एयरपोर्ट तक आवाजाही कर रहे ड्रुक एयरवेज की इस सीजन की आखिरी उड़ान होगी व उसके बाद इसकी सेवा बंद हो जायेगी. हालांकि, भूटान के लिए भूटान एयरलाइंस के विमानों की आवाजाही 29 मार्च तक होती रहेगी. इसी तरह बोधगया में विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा विश्व शांति के निमित्त आयोजित पूजा समारोहों में शामिल होने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में कमी व मार्च के पहले सप्ताह तक ही आयोजित पूजा समारोहों को लेकर विमानन कंपनियां भी हवाई सेवा बंद करने वाली हैं.
थाई एयर एशिया के विमानों का परिचालन होगा
गया एयरपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च तक गया से थाइलैंड के दोनमुएंग हवाई अड्डा तक के लिए सेवा दे रहे थाई एयर एशिया के विमानों का परिचालन होगा, जबकि 29 मार्च तक गया से बैंकॉक के लिए उड़ान भर रहे थाई एयरवेज के विमानों के साथ ही गया से यंगून के लिए सेवा दे रहे म्यांमार एयरवेज इंटानेशनल के विमानों की आवाजाही होगी. लेकिन, गया से म्यांमार के लिए म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान गया से यंगून के लिए 30 अप्रैल तक आवाजाही करते रहेंगे. गया एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि पूर्व निर्धारित शेड्यूल है व यात्रियों की कमी होने बाद तय समय से पहले भी इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही बंद हो सकती है. फिलहाल पहले से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक की विमानों की आवाजाही हो रही है.
मार्च से एयर इंडिया भी शुरू कर सकती है सेवा
गया से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के विमान भी उड़ानें भर सकते हैं. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार से एयर इंडिया टिकटों की बुकिंग के लिए विंडो भी ओपन कर सकती है. फिलहाल गया से दिल्ली व गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमानों की आवाजाही हो रही है.
Also Read: Bihar News: सात मंत्रियों से सबको साधने में जुटी भाजपा, ऐसे समझे नये मंत्री और सामाजिक समीकरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










