Gaya News : चूहे के फंसने से बजा बैंक का सायरन, दौड़ पड़ी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 6:11 PM
Gaya News : मानपुर बाजार कलाली रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार की आधी रात को अचानक बैंक में लगे सायरन गूंजने लगे.
मानपुर. मानपुर बाजार कलाली रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार की आधी रात को अचानक बैंक में लगे सायरन गूंजने लगे. इधर, सायरन की गूंज सुन आसपास के लोग किसी बड़ी घटना समझ घबरा गये और घटना की जानकारी स्थानीय बुनियादगंज थाने को दी गयी. इसके बाद तत्काल पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और बैंक मकान का घेराबंदी कर मोर्चा संभाला और जानकारी बैंक अधिकारी को दी गयी. इधर, सायरन तेज आवाज से आसपास के लोग भी जुटने लगे. सायरन बजता रहा.तभी बैंक के प्रबंधक समेत अन्य स्टाफ आये और ताला खोल कर कर पुलिस अभिरक्षा में अंदर पहुंचे. इसके बाद जांच में जानकारी हुई कि एक चूहा अलर्ट अलार्म के साथ जा फंसा था. इसके बाद अधिकारियों एवं पुलिस ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि सायरन लगभग एक बजे से तीन बजे तक बजता रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










