Gaya News : बागेश्वर बाबा 27 सितंबर को शाम में पहुंचेंगे गयाजी
Gaya News : धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा 27 सितंबर को शाम में गयाजी पहुंचेंगे. यह जानकारी उनके निजी सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने दी.
गया. धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा 27 सितंबर को शाम में गयाजी पहुंचेंगे. यह जानकारी उनके निजी सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले विशेष चार्टर्ड विमान से बागेश्वर बाबा वाराणसी स्थित भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे. यहां से सीधे गयाजी के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण बोधगया स्थित संबोधि रिसोर्ट में ही बागेश्वर बाबा का सभी कार्यक्रम आयोजित होगा. यहीं अपने शिष्यों को उनके पितरों के आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान व श्राद्धकर्म संपन्न करायेंगे. इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा भी कहेंगे. इधर, गयाजी आगमन को लेकर बागेश्वर बाबा ने अपना वीडियो जारी किया है. वीडियो में बागेश्वर बाबा ने बताया कि दो से तीन दिनों तक ही वे गयाजी में रहेंगे. सार्वजनिक रूप से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित करने की प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण आम श्रद्धालुओं को इसका लाभ ऑनलाइन मिल सकेगा. उन्होंने वीडियो में कहा है कि अगली बार जब गयाजी में पितृपक्ष का समय नहीं रहेगा, तब आम श्रद्धालुओं के लिए यहां आकर श्रीमद्भागवत कथा करेंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए