Gaya News : एसटीएफ ने लुटुआ इलाके से 414 कारतूस किये जब्त, लेवी वसूली की रसीद भी मिली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली अड्डे से हथियारों का जखीरा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली अड्डे से हथियारों का जखीरा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस संबंध में लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि लुटुआ थाने की पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के भुसिया व असुराइन डैम के बीच करिया पहाड़ी की कंदराओं के अंदर से इंसास राइफल के प्रयोग में आनेवाले व 5.56 बोर के कुल 414 जिंदा कारतूस जब्त किये गये हैं. इसके अलावा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी मध्य जोनल कमेटी बिहार9झारखंड लिखा हुआ लेवी वसूली से संबंधित 55 रसीद बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोठी थाना क्षेत्र के कनरगढ़ गांव के रहनेवाले कुख्यात नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कारा जी उर्फ ब्रेक जी, छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी, भदवर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के रहने वाले नितेश यादव उर्फ नंदलाल यादव सहित अन्य तीन चार अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध लुटुआ थाना कांड संख्या 34/24 के तहत धारा 148/ 149 एवं 25(1 – बी)ए 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 16/18 व 20 यूएपी एक्ट दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन