गया जी में NCC कैडेट्स को मिली सैन्य ट्रेनिंग, फायर एंड मूव से बैटल क्राफ्ट तक सिखाए गए गुर
प्रशिक्षण लेते हुए | Prabhat Khabar Network
गया में 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें परेड, मैप रीडिंग, और बैटल क्राफ्ट जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल हैं.
Gaya NCC Training Camp : गया जी में 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के मार्गदर्शन में कैडेट्स पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं.
आपके शहर में
कैडेट्स को मिला सैन्य प्रशिक्षण
शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग के साथ फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया. इसके तहत कैडेट्स को फायर एंड मूव, फायर कंट्रोल ऑर्डर्स तथा सेक्शन बैटलफील्ड जैसी सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई.
टीम भावना का किया प्रदर्शन
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने टीम भावना, अनुशासन, आपसी समन्वय और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया. प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को बताया कि फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में धैर्य, सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित करना है.
Also Read : गया जी में लोगों को मिली दो बड़ी सुविधाएं, मां तारा मंदिर के पास सामुदायिक भवन और मिलेगा RO का पानी
युवाओं में अनुशासन का विकास
इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस बढ़ता है.
लगन के साथ सीखें हर गुण
कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और पूरी लगन व अनुशासन के साथ गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया. कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न अभ्यासों में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए