ePaper

Gaya Metro: पहले चरण में 20 किलोमीटर के दायरे में बनेगा गया मेट्रो, मंत्री प्रेम कुमार ने दिया अपडेट, देखें वीडियो

Updated at : 06 Dec 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
मेट्रो

सांकेतिक

Gaya Metro: गया में मेट्रो रेल परियोजना पर शुक्रवार को अहम बैठक होगी. इस बैठक में चर्चा की गई कि गया में पहले चरण में 20 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो रेल का निर्माण होगा.

विज्ञापन

Gaya Metro: गया शहर में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में राज्य सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, शहर के नागरिक, नगर निगम के अधिकारी, मीडियाकर्मी और राइट्स के अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से परियोजना का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया.

20 किलोमीटर में होगा निर्माण

बैठक में बताया गया कि मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण 20 किलोमीटर के दायरे में शुरू किया जाएगा. बाद में इस परियोजना का विस्तार 36 किलोमीटर तक किया जाएगा. मेट्रो बोधगया से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मुख्य इलाकों को कवर करेगी.

प्रति किलोमीटर 28 करोड़ का खर्च

बैठक के बाद मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर एलिवेटेड होगा और इस परियोजना की प्रति किलोमीटर लागत करीब 28 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल से न सिर्फ यातायात की समस्या का समाधान होगा बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा.

सुनिए मंत्री प्रेम कुमार ने क्या कहा

मेट्रो रूट का प्रस्ताव और सुझाव

बैठक में बताया गया कि पहला रूट यूनिवर्सिटी के पास से मिलिट्री कैंप, गांधी मैदान, बागेश्वरी और चाकंद की ओर प्रस्तावित है. दूसरा रूट मानपुर पुल के दाहिने तरफ से बाईपास होते हुए ओवर ब्रिज से रसलपुर तक प्रस्तावित है. इस प्रस्तावित रूट पर नगर निगम ने सुझाव दिया कि मेट्रो को फल्गु नदी के किनारे से ले जाया जाए, इससे शहर के लोगों को ज्यादा फायदा होगा.

देखिए गया मेट्रो रूट पर क्या दिया गया सुझाव

सभी सुझावों पर होगा विचार

बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों ने मेट्रो रूट और स्टेशनों को लेकर सुझाव साझा किए. कई सुझावों में मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन के साथ समन्वयित करने पर जोर दिया गया. बताया गया कि मेट्रो परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट में सभी सुझावों को शामिल कर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा.

Also Read : Bihar: फ्री बिजली के बाद तेजस्वी ने किया एक और बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनी तो… 

Also Read : hajipur news. अनियंत्रित होकर घर में घुसा सीमेंट लोड ट्रक

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन