गया जी में पुलिस की छापेमारी में 35 लीटर महुआ शराब बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरिया मैगरा पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डुमरिया. मैगरा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की. पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

पछन्दा बागपुर गांव के पास बिक्री की मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पछन्दा बागपुर गांव के समीप शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

गैलेन में रखी थी 35 लीटर महुआ शराब

पुलिस को देखते ही कारोबारी एक गैलेन में रखी 35 लीटर महुआ शराब छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है.

कारोबारी की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब शराब कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस के अनुसार, फरार कारोबारी का पता लगाने की कार्रवाई जारी है.

ALSO READ : पितृपक्ष से पहले 300 करोड़ से बदलेगा गया जंक्शन का स्वरूप, 6400 वर्गमीटर का एयर कॉनकोर्स बनेगा आकर्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन