हड़ताल के बीच गया जी में जमीन की रजिस्ट्री, 6.77 लाख की डील महज 10 मिनट में पूरी

Updated:
विज्ञापन

जिला निबंधन कार्यालय | Prabhat Khabar Network

गया जी में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद विरोध के बावजूद रजिस्ट्री कार्य सुचारू रूप से जारी है. वजीरगंज निवासी विक्रेता और क्रेता के बीच 2.7 डिसमिल जमीन की 6.77 लाख की डील मात्र 10 मिनट में पूरी हो गई.

विज्ञापन

Gaya Ji Land Registry : गया जी जिले के निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद प्रभावित चल रहे निबंधन कार्य के बीच शनिवार को छठे दिन जिला अवर निबंधन कार्यालय में एक जमीन का निबंधन कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नयी व्यवस्था के विरोध में बिहार दस्तावेज नवीस संघ से जुड़े दस्तावेज लेखक 17 अगस्त से काम नहीं कर रहे हैं, जिसका सीधा असर जमीन, मकान और फ्लैट की खरीद-बिक्री के निबंधन पर पड़ा है.

वजीरगंज निवासी विक्रेता और क्रेता के बीच रजिस्ट्री

शनिवार को वजीरगंज निवासी विक्रेता विनय कुमार और वजीरगंज के अढवा निवासी क्रेता तुप्पी देवी के बीच 2.7 डिसमिल जमीन के 6.77 लाख रुपये के प्रस्ताव का निबंधन हुआ. दोनों पक्ष निबंधन से संबंधित विभिन्न जानकारियां पहले ही ऑनलाइन भरकर कार्यालय पहुंचे थे.

दस मिनट के अंदर पूरी हुई निबंधन की प्रक्रिया

ऑनलाइन दस्तावेज तैयार होने के कारण जिला अवर निबंधन कार्यालय में करीब दस मिनट के अंदर निबंधन की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गयी. जिला अवर निबंधक सुमेश्वर कुमार ने बताया कि शनिवार को वजीरगंज के क्रेता और विक्रेता द्वारा प्रस्तुत जमीन के प्रस्ताव का निबंधन किया गया, तथा ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने से कार्रवाई कम समय में संभव हो सकी.

Also Read : गया जी से साउथ इंडिया का सफर हुआ और आसान, कोयम्बत्तूर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू

विभिन्न निबंधन कार्यालयों में नई व्यवस्था का विस्तार

गौरतलब है कि सोमवार से सदर निबंधन कार्यालय के साथ टिकारी अवर निबंधन कार्यालय में भी पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू कर दी गयी है, जबकि इससे पहले तीन अगस्त से नीमचक बथानी और शेरघाटी अवर निबंधन कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है.

कामकाज की स्थिति और दस्तावेज लेखकों का विरोध

नयी व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों के काम से अलग रहने के कारण अधिकांश दिनों में निबंधन कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा है. शनिवार को गया के अन्य निबंधन कार्यालयों में दस्तावेजों का निबंधन नहीं हुआ, केवल जिला कार्यालय में ही एक रजिस्ट्री की कार्रवाई संपन्न की गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन